Search Here

Popup Boxes

 


कितने प्रकार के dialox box होतें हैं ? Dialog Box Types

javascript में 3 तरह के dialog box होतें हैं |

  1. alert

  2. confirm

  3. prompt

alert box

user को कुछ जानकारी देने के लिए alert box का उपयोग होता है | किसी बात के लिए user को सचेत करना हो उदाहरण के लिए कोई data सही से डाली नहीं गयी है और उसे देना जरुरी है | तब वो alert के जरिये user को बताई जाती है |

Syntax: window.alert() or alert()

alert box, window keyword से सुरु करके भी लिख सकते हैं या फिर direct alert() भी लिख सकतें हैं |

उदाहरण

<html>

<head></head>

<body>

<script>

alert("All * Fields are Mandatory");

</script>

</body>

</html>

ouput

javascript alert box example

confirmation box

user से किसी चीज के लिए confirmation लेने के लिए confirm box का उपयोग होता है | confirm box में दो buttons होतें हैं वो है “ok” और “cancel” | जब user को confirmation देनी है तो वो ok पे click करेगा और नहीं देनी है तो वो cancel पे click करेगा |

confirm box true और false में result return करता है | जब user confirm करता है तब confirm box true value return करता है और अगर नहीं करता तो ये false return करता है |

confirm box का उपयोग ज्यादा तर किसी form पे click buttons के साथ की जाती है | जब user से चेक करवानी होती है की सारे data उसने सही दी है और वो form submit करना चाहता है या नहीं !

Syntax: window.confirm() or confirm()

उदाहरण

<html>

<head></head>

<body>

<script>

confirm("Do You Want To Submit Data");

</script>

</body>

</html>

output

javascript confirm box example

prompt box

user से कोई input लेने के लिए prompt box का उपयोग होता है | prompt box user को एक textbox देता है जहाँ उसे input डालनी होती है | ये textbox “ok” और “cancel” buttons के साथ display होता है |

user, input देके submit करने के लिए “ok” button पे click करेगा और prompt box को cancel करने के लिए “cancel” button का उपयोग करेगा |

उदाहरण

<html>

<head>

<script>

var nm = prompt("Waht is Your Name ?");

document.write("Hello " +nm);

</script>

</head>

<body>

</body>

</html>

output

javascript prompt box example


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.